फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.8 mm rain due to western disturbance

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई 1.8 एमएम बारिश

Tue, 14 Jan 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
1.8 mm rain due to western disturbance
19- सोमवार को आई बारिश के बाद अर्बन एस्टेट टू में सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरती महिला। ... संवाद न्? - फोटो : Hisar
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में 1.8 एमएम बारिश हुई। वहीं देर शाम तक बादल छाए रहे। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 व 16 जनवरी को भी कहीं-कहीं बादल या गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बता दें कि इससे पहले छह जनवरी को शहर में 1.3 एमएम व 7 जनवरी को 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से बादल छाए हुए थे। इसके अलावा तेज गति से हवाएं भी चल रही थीं। सुबह साढ़े 11 बजे तो आसमान में इतने घने बादल घिर आए कि अंधेरा हो गया और वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। इसके बाद करीब दो बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो शाम चार बजे तक चली। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुक बूंदाबांदी होती रही, जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस था। शहर के अलावा हांसी, अग्रोहा, नारनौंद, बरवाला व बालसमंद में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

फसलों को बारिश से होगा फायदा
कृषि विकास अधिकारी राजीव भाटिया ने बताया कि बारिश से फसलों से बीमारियां नहीं आएंगी। इसके अलावा पैदावार में बढ़ोतरी होगी। बारिश से पानी की भी बचत होगी। बरानी क्षेत्रों में चने व सरसों की फसल को फायदा होगा। सब्जियों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed