फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Roared the Aam Aadmi party leader in Sirsa

सिरसा में गरजे आम आदमी पार्टी के नेता

Fri, 27 Dec 2013 11:04 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roared the Aam Aadmi party leader in Sirsa
हरियाणा के जिला सिरसा में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा से वंशवाद की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में राजनीतिक दल वंशवाद का शिकार रहे हैं, लेकिन आप में ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हॉल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जो बदलाव देखने को मिला है, वह आगामी समय में देशभर में दिखाई देगा।

आपकी यह मुहिम देशभर में चलाई जाएगी। उन्हाेंने कहा कि चुनाव में आप को बदनाम करने के लिए एक सीडी जारी की गई थी, जिसे हर चैनल ने दिखाया, लेकिन आप ने सीडी की सच्चाई जनता के सामने रखी।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को हिसार रोड़ पर शारदा पैलेस में आयोजित आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर आप के सदस्य भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि 30 साल के बाद देश में एक नई पार्टी का गठन हुआ, जिसने पहले ही चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

भ्रष्टाचार में संलिप्त कांग्रेस और भाजपा से परेशान लोगों ने विकल्प के रूप में आप को चुना क्योंकि उन्हें आप में रोशनी की एक किरण दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि आप ने कुर्सी के लिए राजनीति नहीं की बल्कि वह भ्रष्टाचार मिटाना चाहती है। उनकी पार्टी में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।

पार्टी में हर कार्यकर्ता आम आदमी है कोई नेता नहीं हैं। देश सेवा करने वालाें का ही पार्टी में स्थान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद अब हर व्यक्ति आप से जुड़ना चाहता है।

अब आम आदमी नेताओं का गुलाम बनकर रहना नहीं चाहता। उन्होंने कि अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में बदलाव साफ दिखाई देगा।

उन्हाेंने कहा कि जब चोरों की जमात में एक साधु आ जाए तो उन सभी के व्यवहार में परिवर्तन साफ दिखाई देता है और यही अब हो रहा है।

आप के प्रदेश संयोजक आसवंत जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में अब आप वंशवाद की राजनीति को समाप्त करके रहेगी।

जयहिंद ने कहा कि आप में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि आप चाहती है कि भ्रष्टाचारियों को सजा मिले, आज आप की टोपी भ्रष्टाचारियों के लिए खतरे की घंटी है।

 हरियाणा आप के सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि उसूलों की जंग जारी रहेगी। प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा ने कहा कि प्रदेश में पार्टियों में घोटाला करने की होड़ लगी हुई है।


आप कार्यकर्ताओं को मिलकर एक नया समाज और नया हरियाणा बनाना हैै। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद हेतराम ने की। मंच संचालन प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने किया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं जिला पार्षद सुरेश मेहता, नगर पार्षद रमेश मेहता ने आप में शामिल होने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed