{"_id":"6f1f7b75eb67e2d9512b8ec6bea8df44","slug":"roads-will-glow-from-rs-960-crore-in-haryana-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"960 करोड़ रुपये से चमकेंगी हरियाणा की सड़कें: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
960 करोड़ रुपये से चमकेंगी हरियाणा की सड़कें: हुड्डा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने हरियाणा की सड़कों के लिए 960 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी।
उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि प्रदेश की 1010 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों और 19 पुलों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दूसरे चरण के लिए यह राशि मंजूर की हुई है।
उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह काम छह महीने से डेढ़ साल के भीतर पूरा हो जाएगा।
केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत पूरा फंड प्रयोग करने पर हरियाणा की सराहना की है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा उन छह प्रदेशों में शामिल है जिन्होंने पूरा फंड प्रयोग किया है।
सीएम ने कहा कि नई योजना में 86 ग्रामीण सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा और 19 नए पुल बनाए जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने केंद्र को यह प्रस्ताव सब 10 सांसदों और 21 जिला परिषदों से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी से विचार विमर्श करने के बाद भेजा था।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अध्यक्षता में सोमवार को इंपावर्ड कमेटी की बैठक में हरियाणा के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
राष्ट्रीय बेसबाल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग के प्रथम स्थान हासिल पर करने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा टीम को बधाई दी है।
हरियाणा राज्य बेसबाल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक हुकम सिंहराणा के साथ टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री से दिल्ली आवास पर मुलाकात की।
यह चैंपियनशिप 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक शोलापुर में आयोजित हुई थी। सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि वे मेहनत करें। प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता देगी।