{"_id":"432717bb3dfc31e4cae87b0cb7129698","slug":"road-jam-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग की कारगुजारी ग्रामीणों पर भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग की कारगुजारी ग्रामीणों पर भारी
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Wed, 09 Oct 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे गांव कोजिंदा के ग्रामीणों ने बुधवार को नारनौल-बहरोड़ मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दो घंटे तक वाहन दोनों ओर फंसे रहे। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खोला गया।
ग्रामीणों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल सप्लाई में लापरवाही बरती जा रही है। इसके कारण उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इतना ही नहीं, ग्रामीण ग्राम सरपंच और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी लिखित में समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अमित जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उन्हें थोड़ी देर में ही पानी छोड़ देने का आश्वासन दिया और दोषी कर्मचारी कर्मचारी का तुरंत प्रभाव से तबादला करवाने की बात कही। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।