{"_id":"9b8d51b91d580ce5d2fa6d1a4de4954d","slug":"road-accident-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और बाइक की भिड़ंत से दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर और बाइक की भिड़ंत से दंपति की मौत
अमर उजाला, सोहना
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग स्थित वाटिका चौक पर बृहस्पतिवार को एक डंपर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह से सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। वाटिका चौक पर सामने से आ रहे डंपर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसकी वजह से बाइक सवार डंपर के नीचे आ गए। इसमें सूरजन गांव निवासी लालू उर्फ लाल मोहम्मद (50) और उसकी पत्नी इकबाली (45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे अपनी बेटी से मिलने के बाद अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं गोपीचंदगांव निवासी बिरेंद्र उर्फ बीरू और राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जो अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सोहना थाना प्रभारी नरेश यादव, निमोठ चौकी प्रभारी एसआई देवीचरण व एसीपी इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर व क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया और दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों की स्थिति को देखते हुए स्थानीय अस्पताल ने उन्हें गुड़गांव रेफर कर दिया। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें होने की वजह से करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस ने बड़ी मुश्तैदी से जमा भीड़ को हटा दिया।
विज्ञापन