Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rhetoric intensifies on AAP-Congress alliance in Haryana, BJP leader Gyan Chand Gupta said- accepted defeat

Haryana: आप-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता बोले- पार्टी ने हार स्वीकार कर ली

Sun, 08 Sep 2024 01:25 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Sep 2024 01:25 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों ही दल अपने-अपने रणनीतिकारों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन हाल ही आप और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चाएं तेज है। जिसको लेकर नेता बयानबाजी कर रही है।

विज्ञापन
Rhetoric intensifies on AAP-Congress alliance in Haryana, BJP leader Gyan Chand Gupta said- accepted defeat
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। जिस पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रचार किया कि उन्हें हजारों आवेदन मिल रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि उनके पास उम्मीदवार नहीं हैं, और इसलिए वे समाजवादी पार्टी या आम आदमी पार्टी से गठबंधन की चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

गुप्ता ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ऐसे लोगों को टिकट दे रही है जो किसी न किसी अपराध में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देकर क्या संदेश देना चाहती है? इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है, जबकि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

दूसरी ओर, आप हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने गठबंधन की संभावनाओं पर कहा कि आम आदमी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और 90 सीटों पर पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता 'परिवार जोड़ो अभियान' के तहत गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं और अरविंद केजरीवाल की गारंटी जनता तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि, आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बातचीत चल रही है, लेकिन हमारा फोकस भाजपा सरकार को हटाने पर है।

सुशील गुप्ता ने कहा कि आप एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर रही है और भाजपा के कई नेता भी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की छानबीन कर रहे हैं और उन्हें चुनाव में समायोजित करने का प्रयास करेंगे।
 



इस बीच, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी आप और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों दलों के पास हरियाणा के लिए कोई एजेंडा या नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ सत्ता के लिए गठबंधन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी कमजोर स्थिति का एहसास है। हरियाणा की जनता उन्हें वोट नहीं देगी।

 

Trending Videos

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन पर आप सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच सकारात्मक माहौल में चर्चा चल रही है। दोनों पार्टियां हरियाणा की जनता की भलाई के लिए मिलकर चुनाव लड़ना चाह रही हैं। कौन सी पार्टी पर कितनी सीटें आएंगी, इस पर बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री नहीं की जा सकती। गठबंधन को लेकर हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि जब भी अंतिम फैसला होगा, हम आपको बता देंगे। गठबंधन बनाने की इच्छा, चाहत और उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed