फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   zodiac printer caught

झोलाछाप डॉक्टर एमटीपी किट समेत पकड़ा

Fri, 26 Jul 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
zodiac printer caught
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती टीम - फोटो : Rewari
गांव बोहतवास भोंदू में वीरवार की शाम स्वास्थ्व विभाग व पुलिस की रेड में झोलाछाप डॉक्टर गर्भ गिराने वाली (एमटीपी) किट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जाटूसाना थाना में मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गांव बोहतवास भोंदू में स्वास्थ्य विभाग के पास यादव क्लीनिक पर एमटीपी किट बेचने की सूचना मिली थी । स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर टीम गठित कर डिकॉय ग्राहक को भेजकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी डॉक्टर 500 रुपए की किट 2500 रुपए में अवैध रुप से बेच रहा था।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप चौहान ने बताया कि एमटीपी किट करीब 500 रुपए की आती है। लोगों को कीमत का पता न चले इसलिए आरोपी डॉक्टर रैपर से गोली निकालकर ग्राहक को देता था। शुक्रवार की शाम भी बोकस ग्राहक के साथ भी उसने ऐसा ही किया। ईशारा पाते ही टीम ने आरोपी 2500 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसएमओ संजय कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप, सीआईए रेवड़ी इंचार्ज विद्यासागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने क्लीनिक संचालक गांव नांगल पठानी निवासी नवल सिंह को भी काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी व एसपी के आदेश पर सख्ती
जिला में लिंगानुपात को लेकर डीसी व एसपी रेवाड़ी ने स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारियों को एमटीपी किट बेचने व भूण लिंग जांच करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अधिकारियों द्वारा दिये गए निर्दशों पर स्वास्थ्य विभाग व सीआइए पुलिस इसी माह में एक मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट बरामद कर दो लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया था। जुलाई माह में यह दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed