फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youths made aware against substance abuse through a play

Rewari News: नाटक से युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youths made aware against substance abuse through a play
नुक्कड़ नाटक जागरूक करते युवा। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों और गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा की पहल पर आयोजित कार्यक्रमों में नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

तत्व सत्य एलएलपी और पीपल ऑफ सोसाइटी ट्रस्ट ने भरतमुनि कला केंद्र के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए। रंगकर्मी मदन डागर के मार्गदर्शन और डॉ. अंकुर के निर्देशन में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से बचने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय की प्राचार्य मंजू यादव को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।


जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालखी माजरा और निमोठ-डहीना में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा जाटूसाना और नाहड़ गांव में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। नुक्कड़ नाटक टीम में आर्यन, शुभम, मनीष और गौरव सहित अन्य कलाकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed