फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth took out fury march demanding to start recruitment

भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर युवाओं ने निकाला रोष मार्च

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth took out fury march demanding to start recruitment
कैप्शन नं 21 रेवाड़ी। डीडीपीओ ज्ञापन सौंपते युवा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/कोसली। सेना, पुलिस समेत अन्य विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर रेवाड़ी और कोसली तथा इससे सटे झज्जर के गांवों के युवाओं ने शुक्रवार को रोष मार्च किया। रेवाड़ी में युवाओं ने प्रदर्शन कर जिला सचिवालय पहुंच कर डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। कोसली युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कोसली के एसडीएम होशियार सिंह को सौंपा। मार्च में शामिल युवक और युवतियों ने कहा कि सरकार की नौकरी देने की प्रक्रिया काफी धीमी है। इसकी वजह से नौकरी के प्रयास में लगे तमाम युवाओं की उम्र बीत जा रही है।
विज्ञापन

कोसली में युवाओं ने कहा कि सरकार ने डेढ़ साल पहले भारतीय वायु सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उसकी चयन सूची जारी नहीं की। इसी प्रकार से वर्ष 2018, 19 में हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई मगर आज तक चयन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब सस्ती और शिक्षा महंगी है। इसलिए शिक्षा को महंगा होने से रोका जाए। युवकों ने कहा कि सेना की तीन साल से भर्ती नहीं हो रही। इस विषय में युवती सपना, सुनीता और ममता ने कहा कि वे लगातार तीन साल से विभिन्न विभागों में नौकरी पाने के लिए कोचिंग कर रहे हैं, जिससे उनका काफी पैसा खर्च हो रहा है। दो साल से सीटेट की परीक्षा नहीं हो पाई। वर्ष 2018, 19 में पंचायत सचिव, पटवारी की भर्ती शुरू हुई, वे आज तक पूरी नहीं हो पाई। इनकी मांग है कि सरकार जल्द सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करे ताकि इलाके के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही सेना में भर्ती भी जल्द शुरू की जाए।
विज्ञापन

रेवाड़ी में प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने कहा कि 2018-19 में हरियाणा पुलिस में भर्ती निकली थी। उसके बाद कोरोना के चलते भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। बाद में सारी प्रक्रिया पूरी हुई लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। उन्होंने सरकार से नियुक्ति पत्र देने की मांग की। कहा कि सीईटी का पेपर दो साल से नहीं हुआ है। हरियाणा में लाखों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार ने कोई नई भर्ती नहीं निकाली, जिससे युवाओं में काफी निराशा है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर जिला सचिवालय तक पहुंचे। यहां भी काफी देर नारेबाजी करने के बाद डीडीपीओ को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed