फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth showcased their talent in the 'Drug-Free Youth Campaign'.

Rewari News: नशा मुक्त युवा अभियान में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 05 Aug 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth showcased their talent in the 'Drug-Free Youth Campaign'.
कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व गणमान्य। स्रोत : प्रशासन - फोटो : 1
रेवाड़ी। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और शिक्षा, खेल व समाजसेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के डीन डॉ. करण सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने की।
विज्ञापन

डॉ. करण सिंह ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाजसेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। मेरा युवा भारत युवाओं को सही दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने भाग लिया। स्लैम पोएट्री में लक्ष्मी प्रथम, हर्षिता द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। म्यूजिक ग्रुप प्रतियोगिता में आरुषि एवं समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में आरती एवं समूह प्रथम तथा राधिका एवं समूह द्वितीय रहे। शॉर्ट फिल्म एवं रील प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम, राधिका द्वितीय और मेघा तृतीय रहीं। ग्रुप डांस में मेघा एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में तनम्या प्रथम, मेहक द्वितीय तथा कोमल सोनी और सोनिया संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में तनु प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा तान्या और आरती संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed