फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth sentenced to life imprisonment for killing younger brother

छोटे भाई की हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth sentenced to life imprisonment for killing younger brother
रेवाड़ी। घरेलू विवाद में अपने ही छोटे भाई की हत्या करने वाले युवक को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार देवान की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव कृष्ण नगर निवासी प्रवीण कुमार शराब पीने का आदी था। 11 सितंबर 2020 को शराब के नशे में प्रवीण खेत में मकान बनाकर रह रहे छोटे भाई तेजपाल के घर पहुंच गया था और झगड़ा शुरू कर दिया था। प्रवीण के हाथ में बाकड़ी (फसल कटाई का तेजधार औजार) थी। प्रवीण ने तेजपाल पर बाकड़ी से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवीण की पत्नी अंजलि ने तेजपाल को बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया था। सिर में चोट लगने से तेजपाल वहीं गिर गया था। नीचे गिरने के बाद प्रवीण ने ईंट से सिर में कई वार कर दिए थे और फरार हो गया था। परिजन ने तेजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। नाहड़ चौकी पुलिस ने पिता मूलचंद की शिकायत पर प्रवीण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बाकड़ी बरामद कर ली थी। जांच करने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया। पुलिस द्वारा अदालत के समक्ष आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत रखे गए और गवाहों के बयान भी दर्ज कराए। साक्ष्यों व गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने प्रवीण को छोटे भाई तेजपाल की हत्या का दोषी करार दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार देवान की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed