फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth returning home from muscle attacked with knife and sword

पेशी से घर लौट रहे युवक पर चाकू और तलवार से हमला

Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home from muscle attacked with knife and sword
कोसली। न्यायालय में किसी मामले में पेशी पर आए युवक पर छह हथियार बंद युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दड़ौली निवासी उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव दड़ौली निवासी उमेश किसी मामले में कोसली न्यायालय में पेशी पर आया था। काम खत्म होने के बाद वह अपने गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जब वह नठेड़ा फाटक के पास पहुंचा तभी पीछे से एक गाड़ी में बैठे लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर वह रूक गया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता तभी गाड़ी में बैठे छह युवकों ने डंडे, चाकू व तलवार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेहोश होने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। इस दौरान किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे तुरंत कोसली अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोसली थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल के बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार, थाना प्रभारी, कोसली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed