{"_id":"6a3ec58e2ee8f68a44084a96","slug":"youth-murdered-with-a-sharp-edged-weapon-following-a-dispute-while-drinking-alcohol-two-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-240863-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब पीने के दौरान विवाद में धारदार हथियार से की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब पीने के दौरान विवाद में धारदार हथियार से की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Jun 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला तथा सुखबीर। संवाद
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने 24 जून को रेलवे चौक के पास हुई 40 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पहला आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गांव मांडण और दूसरा सुखबीर रेवाड़ी के गांव कापड़ीवास का निवासी है। दोनों आरोपी मृतक को नहीं जानते थे। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोनों ने धारदार हथियार से अज्ञात युवक की हत्या की थी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 24 जून की सुबह रेलवे चौक पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड प्रीतम ने पुलिस को सूचना दी थी कि सुबह 7:50 पर सक्सेना नर्सिंग होम की ओर से एक करीब 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
जैसे ही वह सैनी टी-स्टॉल के सामने पहुंचा था कि सड़क पर गिर पड़ा। उसके कपड़े खून से भीगे थे और उसके पेट व छाती पर तेजधार हथियार से किए गए कई वार के गहरे निशान थे। घायल व्यक्ति शराब के नशे में था और कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं था।
होमगार्ड प्रीतम ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
-
होमगार्ड की सूचना बनी जांच का आधार
प्रीतम ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब 10 मिनट पहले उसने उसी व्यक्ति को मुकेश उर्फ चौटाला और सुखबीर के साथ राधिका सिनेमा के सामने से सक्सेना नर्सिंग होम की तरफ जाते हुए देखा था। दोनों आरोपी अक्सर रेलवे चौक के आसपास नशे की हालत में घूमते रहते थे, इसलिए वह उन्हें अच्छी तरह पहचानता था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
-
दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
डीएसपी संजीव बल्हारा के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी मुकेश उर्फ चौटाला के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, चोरी और मारपीट सहित 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, सुखबीर के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 4 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। साथ ही मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।