फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth killed by crushing with stone, search for accused continues

पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by crushing with stone, search for accused continues
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साबन पुल के निकट बुधवार की रात को अज्ञात लोगों ने एक चालक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। चालक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को बावल थाना की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान साबन पुल के निकट एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ दिखाई दिया। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला हुआ था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे बावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शनाख्त गांव बेरवाल निवासी राकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि राकेश आईएमटी बावल स्थित कंपनी में चालक था। कंपनी से काल आने पर ही वह जाता था। मंगलवार को भी वह कंपनी में गया था, लेकिन नहीं लौटा था। पुलिस ने उन्हें राकेश के घायल हालत में होने की सूचना मिली। यहां पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ बावल थाना बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है। आरोपियों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed