{"_id":"6635469a13ba8b4d2e0f0664","slug":"youth-injured-by-beating-dies-during-treatment-rewari-news-c-198-1-rew1001-204006-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पिटाई से घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पिटाई से घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Sat, 04 May 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मृतक गोवर्धन की फाइल फोटो।
कोसली(रेवाड़ी)। गांव गाजी गोपालपुर में पिटाई से घायल एक युवक की मौत हो गई। अन्य साथियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव परखोतमपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि 1 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह साथियों के साथ जाटूसाना चीलिंग स्टेशन के पास बैठा था। उसके साथ गोवर्धन (30), जितेंद्र, दयाराम भी थे। इसी दौरान गांव गाजी गोपालपुर निवासी बादल का गोवर्धन के पास फोन आया। कोई बात करने के लिए अपने घर पर बुलाया। चारों बाइक पर सवार होकर गाजी गोपालपुर स्थित बादल के घर के बाहर पहुंचे तो बादल के साथ उसके 10-12 साथी घात लगाए बैठे हुए थे।
वहां पहुंचते ही प्रदीप, गोवर्धन, जितेंद्र और दयाराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोवर्धन की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में वीरवार को मौत हो गई। प्रदीप ने शिकायत में बताया कि दोनों का पैसे के लेनदेन को लेकर पहले झगड़ा हुआ था, लेकिन इस मामले में दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें धोखे से बुलाकर हमला कर दिया।
वर्जन
पैसों के लेनदेन को लेकर जाटूसाना थाना के गांव गाजी गोपालपुर में झगड़ा हुआ था। इससे घायल एक युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में वीरवार को दम तोड़ दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-जयसिंह, डीएसपी, कोसली