{"_id":"6afb4c16c32af2ecb8088961","slug":"youth-have-run-out-of-patience-the-government-must-release-a-recruitment-calendar-soon-kailash-bai-rewari-news-c-198-1-rew1001-248764-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का सब्र टूटा, सरकार जल्द जारी करे भर्ती कैलेंडर : कैलाश बाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का सब्र टूटा, सरकार जल्द जारी करे भर्ती कैलेंडर : कैलाश बाई
Tue, 17 Nov 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैलाश बाई, कांग्रेस नेत्री
कोसली। हरियाणा में एचएसएससी ग्रुप-डी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का सब्र अब जवाब देने लगा है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा भर्ती प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेत्री कैलाश बाई ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्तियों के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
हर साल बड़ी संख्या में युवाओं की सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा पूरी हो रही है। ऐसे में भर्ती में देरी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कैलाश बाई ने कहा कि कई युवा वर्षों से सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन बार-बार अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरकार को युवाओं की भावनाओं और उनके भविष्य को गंभीरता से समझना चाहिए। केवल घोषणाएं करने से रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होंगे, बल्कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करना जरूरी है।
उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि एचएसएससी ग्रुप-सी और ग्रुप-डी भर्ती की स्थिति जल्द स्पष्ट की जाए। इसके साथ ही भर्ती कैलेंडर जारी कर रिक्त पदों पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करवाई जाए, ताकि नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिल सके।