फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies due to drowning in canal

नहर में डूबने से युवक की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in canal
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर नहर में डूबने से युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कई घंटों की तलाश के बाद नहर से बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी सूर्यकांत (27) दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। शुक्रवार को धुलेंडी की छुट्टी होने के कारण वह दोस्तों के साथ भिवाड़ी स्थित बाबा मोहनराम के दर्शन करने के लिए गया था।
विज्ञापन

शाम को लौटते समय दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के समीप बाबा भारती होटल के पास से गुजर रही नहर में नहाने के लिए सूर्यकांत और उसके 3 दोस्त उतर गए। बताया जा रहा है कि सूर्यकांत नहाते समय नहर में डूब गया। जबकि उसके दोस्त बच गए। सूर्यकांत के डूबने की सूचना पुलिस को काफी देरी से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद रात 12 बजे उसके शव को नहर से बरामद कर लिया। नहर के पास ही सूर्यकांत की चप्पल और मोबाइल पड़ा मिला। सूर्यकांत के परिजनों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। माडल टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे मौत की असली वजह का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed