फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies due to bike slipping and coming under truck

बाइक फिसल कर ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bike slipping and coming under truck
कोसली-डहीना सड़क मार्ग पर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर के बाद एक बाइक फिसलने से उस पर सवार भगीरथ पास से गुजर रहे ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कंवाली निवासी भागीरथ उर्फ विक्की किसी काम से बाइक पर सवार होकर डहीना की तरफ जा रहा था। जब भागीरथ डहीना के पास पहुंचा तो सामने से आ रहा कंवाली निवासी मनीष की बाइक से कटरा गया। टकराने पर उसका संतुलन बिगड़ने से बाइक से गिर गया और पास से निकल रहे ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से भागीरथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइकों की कि आमने सामने टक्कर में मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां वह उपचाराधीन है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत डहीना चौकी प्रभारी भागीरथ का कहना है कि हमने सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed