फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies after coming under a tractor.

Rewari News: ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत

Sat, 10 Oct 2026 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming under a tractor.
बावल। गांव पिथनवास में ट्रैक्टर के नीचे आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला रिंकू है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिंकू अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और उसके नीचे आने से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पिथनवास में रिंकू करीब 2 साल से रह रहा था। यहां खेत में मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े घटनाक्रम और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed