फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth commits suicide in PG

पीजी में युवक ने की खुदखुशी

Tue, 10 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide in PG
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन स्थित एक पीजी में रहने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। पीजी संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सेक्टर तीन चौकी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का रहने वाला मोहम्मद जाकिर अंसारी (22) रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 में पीजी में रहता था। मृतक की सेक्टर-1 में कपड़ों की सिलाई की दुकान है। रविवार की रात उसने अपने कमरे में ही पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह शव फंदे पर लटका देख पीजी संचालक ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां एक आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया। इस मामले में सेक्टर तीन चौकी से जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। अभी मृतक के परिजन देर शाम को पहुंचे है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed