{"_id":"600328068ebc3e2e6e5ef8d4","slug":"youth-beat-three-accused-arrest-rewari-news-rtk5911929171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुवक का अपहरण कर मारपीट करने के तीनों आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुवक का अपहरण कर मारपीट करने के तीनों आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-चार से बोलेरो गाड़ी में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के तीन आरोपियों को माडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुराना बिजली घर आदर्श नगर निवासी गौरव व प्रवेश तथा गुड़ बाजार निवासी दीपांशु के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शहर की नई बस्ती निवासी मोहित मेहंदीरत्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी आदर्श नगर निवासी मोहित के साथ रंजिश है। उसका मोहित के साथ झगड़ा हो गया था। इस मामले में वह जमानत पर है। 13 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ सेक्टर-चार में गया था। मार्केट में प्रिन्स व कृष्णा व दीपांशु निवासी गुड़ बाजार सराय व बाबु उर्फ प्रवेश निवासी आदर्श नगर उतरे और उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने उसके साथ मारीपट कर बोलेरो गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में मोहित का भाई गौरव उर्फ गोरी शर्मा था। आरोपियों ने मारपीट कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। मारपीट करने के बाद आरोपी उसे ट्रामा सेंटर के पीछे खाली जगह पर फेंक कर फरार हो गए थे। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पहुंची माडल टाउन थाना पुलिस ने मोहित मेहंदीरत्ता की शिकायत पर अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी आदर्श नगर निवासी गौरव, प्रवेश व गुड़ बाजार निवासी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया।