फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth attacked with rods and sticks, case registered

Rewari News: युवक पर रॉड, लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

Tue, 26 Dec 2023 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with rods and sticks, case registered
मारपीट में घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद
रेवाड़ी। झज्जर रोड पर युवकों ने दूसरे युवक पर रॉड, लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव गोकलगढ़ निवासी ठाकुरदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सोमवार की रात के समय वह अपने भांजे प्रिंस को रेलवे रोड से लेकर बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान झज्जर रोड पर हनुमान मंदिर के पास बाइक के सामने 5-6 युवक आ गए। वे ठाकुरदास को उतारकर सड़क से किनारे ले गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता युवकों ने उस पर रॉड और लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। उसके भांजे प्रिंस ने आरोपियों से मामा को छुड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावर उसे भी बेरहमी से पीटा। हमला करने वाले युवक एक-दूसरे को पहलवान कहकर बुला रहे थे। प्रिंस ने घटना की जानकारी ठाकुरदास के परिवार को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ठाकुरदास को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

ठाकुरदास ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बीकानेर गांव के पंकज उर्फ सिंटू नाम के युवक से कहासुनी हो गई थी। उसने जान से मारने की धमकी दी। उसे शक है कि हमला करने वाले आरोपी पंकज के कहने पर ही उसे मारने पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed