फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth accused in POCSO case gets bail

Rewari News: पॉक्सो मामले में आरोपी युवक को मिली जमानत

Thu, 18 Dec 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth accused in POCSO case gets bail
रेवाड़ी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) लोकेश गुप्ता की अदालत ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के एक मामले में आरोपी युवक को नियमित जमानत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि शिकायतकर्ता द्वारा समान घटनाक्रम पर एक अन्य एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी जिसमें गवाहों ने अभियोजन का साथ नहीं दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पीड़िता, उसके दादा-दादी सहित कई अहम गवाह अदालत में अपने बयानों से मुकर गए हैं।
विज्ञापन

सह-आरोपी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके हैं और आरोपी युवक जून 2024 से न्यायिक हिरासत में है। वहीं पीड़िता पक्ष की तरफ से दलील दी गई कि एफएसएल रिपोर्ट में मिले सैंपल मेल खाते हैं, इसलिए जमानत का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि ट्रायल में समय लगने की संभावना को देखते हुए आरोपी को आगे जेल में रखना आवश्यक नहीं है। अदालत ने आरोपी को जमानत देने का आदेश दिया। साथ ही शर्तें लगाईं कि वह गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा और कानून का पालन करेगा।

यह था पूरा मामला
यह मामला थाना मॉडल टाउन में जून 2024 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पोती को रात के समय बहला-फुसलाकर ले जाया गया। जांच के दौरान अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed