रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में कार्यक्रम ठान लो तो जीत है का आयोजन राव तुलाराम पार्क में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, प्रमुख शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर सीएल सोनी पहुंचे। अतिथियों को शहीद आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व राम दरबार के चित्र भेंट किए गए।
संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि आपका आत्मविश्वास ही आपका सच्चा मित्र है। महिला प्रधान निशा सिकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद् मधु गुप्ता व पर्यावरणविद् प्रीति कपूर ने कहा कि हाल ही में आए सभी परीक्षा परिणामों में बेटियों ने ही सफलता का परचम लहराया है। सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर ने गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो गीत पर सभी को एरोबिक्स का आनंद दिलाया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सफाई की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव, समाज सेवी दयानंद आर्य, खुशियों के ब्रांड एंबेसडर प्रदीप शर्मा, सफाई मित्र नरेंद्र बत्रा व एसपी. मेहंदीरत्ता को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, अशोक जुनेजा, सोनिया कपूर, ओजस्वी, कपिल कपूर, पूर्वांशी, नयन शर्मा, सौरभ मनोचा, नंद कुमार, जूही पिपलानी, किशोरी लाल नंदवानी ने सहयोग किया।