फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youngsters ran as butterfly, rabbit and monkey

Rewari News: तितली, खरगोश और बंदर बनकर दौड़े नौनिहाल

Tue, 28 Jan 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youngsters ran as butterfly, rabbit and monkey
फोटो : 19 स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेक्टर चार स्थित प्रोडिजी स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इन खेलों में पार्श्वनाथ सदन प्रथम और आदिनाथ सदन द्वितीय रहा। मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन एवं विशिष्ट अतिथि एडीजे अंकिता शर्मा ने बच्चों के उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सेक्टर-4 स्थित जैन पब्लिक स्कूल की शाखा प्रोडिजी स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। देशभक्ति के वातावरण के बीच मुख्य अतिथि प्रदीप जैन, विशिष्ट अतिथि एडीजे अंकिता शर्मा ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर खेल उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। विद्यालय के आदिनाथ, अजितनाथ, पार्श्वनाथ व महावीर सदन के बच्चों मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की अगुवाई में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राकेश जैन, सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, प्रबंधक मोहित जैन, सदस्य अनुज जैन, भारत जैन, पलका जैन, नितिन जैन आदि ने मैदान के बीच मशाल जलाकर हेड ब्वाय और हेड गर्ल को सौंपी।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारी उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का शाब्दिक अभिनंदन किया। इस मौके पर अभिभावकों ने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया। इस मौके पर जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन, समाज से सुनीता जैन प्रवीण जैन, वीना जैन, रुचि जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा आदि ने नन्हें विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम
घुटनों के बल दौड़ने की प्रतियोगिता में हर्ष पहले, कबीर दूसरे और नीलांश तीसरे स्थान पर रहा। खरगोश दौड़ में दक्ष पहले, मन्नत दूसरे व आरूषा तीसरे स्थान पर रही। तितली दौड़ मे नितीक्षा पहले, परिधि दूसरे तथा मायरा तीसरे स्थान पर रही। उठाओ और दौड़ो प्रतियोगिता में शिवाय पहले, कियारा दूसरे व भाविका तीसरे, 30 मीटर दौड़ में नकुल पहले, गीतांश दूसरे व सफन तीसरे स्थान पर रहे। सुरजमुखी दौड़ में आदविक पहले, रौनक दूसरे व अयान तीसरे स्थान पर रहा। केजी क्लास की बंदर दौड़ में जयेश पहले, ध्वनि दूसरे व सार्थक तीसरे, 30 मीटर दौड़ में प्रिशी जैन पहले, वाणी दूसरे व ध्रविका तीसरे, बैग पैक रेस में यतिश पहले, निवान दूसरे व पार्थ तीसरे, तीन टांग दौड़ में रूद्रप्रताप व खनक पहले, भाविका व शानवी दूसरे तथा वंश व जसमीत तीसरे स्थान पर रहे। पिरामीड बनाकर दौड़ने में अरभ पहले, लविका दूसरे व वैभव तीसरे, बाधा दौड़ में जिया पहले, देव दूसरे व गार्गी तीसरे स्थान पर रही। चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी दौड़ के महिला वर्ग में अनिता पहले, कौशल्या दूसरे व सरिता तीसरे तथा पुरुष वर्ग में जितेंद्र पहले, मुकेश दूसरे व नरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed