{"_id":"654143899dec45864c0ce7d6","slug":"young-man-commits-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-rewari-news-c-198-1-rew1001-6123-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जहरीला पदार्थ निगल कर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जहरीला पदार्थ निगल कर युवक ने दी जान
Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे चौक के पास स्थित एक होटल में कमरे में कुमरोधा निवासी युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए लिए प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुमरोधा निवासी हवासिंह 21 अक्तूबर को घर से निकला था। वह गांव में खेती का कार्य करता था। पुलिस को दिए बयान में उसके बड़े भाई विक्रम सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर की सुबह हवासिंह ने उसे फोन करके बताया कि वह होटल में कमरा लेकर ठहरा हुआ है। उसने मजबूर होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद वह अपने छोटे भाई और बेटे को साथ लेकर होटल पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद हवासिंह ने बताया कि वह जहरीला पदार्थ निगल चुका है। सुसाइड नोट लिखकर डायरी में छोड़ दिया है। उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर गए जहां उपचार के दौरान हवासिंह ने दम तोड़ दिया। विक्रम ने सुसाइड नोट भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।