फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Young man commits suicide by hanging himself

Rewari News: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

Wed, 02 Oct 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। एक निजी कंपनी में कार्य करने वाले युवक ने किराये के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव मालाखेड़ा निवासी बिजेंद्र (23) के रूप में हुई है।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिजेंद्र ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिजेंद्र धारूहेड़ा कस्बे में स्थित एसएमआई एमटेक कंपनी में काम करता था। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के गरीब नगर में वह किराए के कमरे में रहता था। सोमवार की देर शाम बिजेंद्र अपने कमरे में मौजूद था। इसी दौरान उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बाद में इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस वहां पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed