फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   You can register theft through app

Rewari News: एप के जरिए दर्ज करा सकेंगे चोरी की सूचना

Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
You can register theft through app
रेवाड़ी। चोरी और साइबर ठगी की शिकायत अब संचार साथी एप के जरिए दर्ज कराई जा सकती है। संचार, उपभोक्ता मामले और इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी मोबाइल एप लांच किया है।
विज्ञापन

अब फोन से संचार साथी ऐप के जरिए चोरी और साइबर फ्राड की शिकायत कर सकेंगे। साथ ही चोरी हुए मोबाइल को संचार साथी ऐप से ही ब्लाक कर सकेंगे। इस ऐप में पहले की तरह सभी सर्विस मौजूद रहेगी। वहीं, अब कुछ और नई सर्विस को भी जोड़ा गया है। वर्ष 2023 मे सचांर मत्रालय द्वारा संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया गया था, जिसकी मदद से मोबाइल यूजर अपने आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नम्बर को चैक करके उसे ब्लॉक कर सकता है। संचार साथी ऐप यूजर सुरक्षित टेलिकॉम इस्तेमाल को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

बताया कि संचार साथी पोर्टल पर लगभग 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने विजिट किया है। लगभग 25 लाख खोए और चोरी हुए डिवाइस को बचाया गया है। संचार साथी ऐप को डाउनलोड करना बेहद आसान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed