फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   You can get election related information sitting at home through mobile app.

Rewari News: मोबाइल एप से घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित जानकारी

Mon, 25 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
You can get election related information sitting at home through mobile app.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप शुरू किए हुए हैं। इसके जरिये मतदाता और उम्मीदवार चुनाव संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
सी-विजिल के नाम के मोबाइल एप को डाउनलोड कर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता की कहीं अवहेलना का फोटो या वीडियो बनाकर अपनी शिकायत भेज सकता है, जिसका निवारण निर्वाचन कार्यालय की ओर से 100 मिनट के अंदर किया जाएगा। कैंडिडेट नॉमिनेशन एप्लीकेशन एप भी बनाया गया है। रिटर्निंग अधिकारियों के लिए आयोग ने एनकोर के नाम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें उम्मीदवारों का आवश्यक डाटा फीड रहता है। उम्मीदवारों की संपत्ति के विवरण को देखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शपथ पत्र पोर्टल बनाया है। इस एप पर किसी उम्मीदवार की चल-अचल संपत्ति, हलफनामे को ऑनलाइन देखा जा सकता है।
विज्ञापन


वोटर हेल्पलाइन एप से डाउनलोड करें मतदाता स्लिप

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ एप के माध्यम से मतदाताओं की डिजिटल पहचान करने की सेवा शुरू की है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप को अपने ईपीआईसी कार्ड से जोड़कर अपनी मतदाता पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप में कुल जनसंख्या के अनुपात में बने वोटों की संख्या को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाया पीडब्ल्यूडी एप:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आयोग ने पीडब्ल्यूडी एप आरंभ किया है। इस एप का प्रयोग कर दिव्यांगजन अपने नाम, मतदाता पहचान पत्र आदि की जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इन सभी एप और उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed