{"_id":"68263b255cebc228c0095d7c","slug":"yogasana-will-be-included-in-asian-games-next-year-dr-yudhveer-rewari-news-c-198-1-rew1001-219560-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष एशियन खेलों में शामिल होगा योगासन : डाॅ. युद्धवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष एशियन खेलों में शामिल होगा योगासन : डाॅ. युद्धवीर
Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। बिहार के आईआईएम बोधगया में आयोजित हुई योगासन खेल प्रतियोगिता में कोच डाॅ. यु
- फोटो : कमरे में लगी हुई आग से जला सामान।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बिहार के आईआईएम बोधगया में आयोजित सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योगासन भी हुआ। इसका शुभारंभ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रवींद्रन शेखरन व योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक ने किया। इस दौरान बताया गया कि अगले वर्ष एशियन खेलों में योगासन को शामिल किया जाएगा।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगासन भारत के महासचिव डाॅ. जयदीप आर्य रहे। प्रतियोगिता में हरियाणा से टेक्निकल ऑफिशियल के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. हरिश्चंद्र, कोषाध्यक्ष एडवोकेट उमेश नारंग व हरियाणा योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष व योगासन रेवाड़ी के अध्यक्ष डाॅ. युद्धवीर यादव ने सेवाएं प्रदान कीं।
डाॅ. युद्धवीर ने बताया कि अगले वर्ष एशियन खेलों में डेमोस्ट्रेटिव गेम के रूप में योगासन को शामिल किया जाएगा। योगासन भारत की ओर से योगासन के लिए अच्छे कोच तैयार करने के लिए वर्ष में दो बार एनआईएस पटियाला के साथ मिलकर प्रशिक्षण कैंप भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें रेवाड़ी जिले से 8 लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। डाॅ. युद्धवीर ने बताया कि जिले में योगासन खेल के प्रचार-प्रसार के लिए आगामी दिनों में खंड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सरकारी व निजी विद्यालयों के पीटीई व खेल प्रशिक्षकों को जिला स्तर पर बेसिक कोच का कोर्स भी कराने की भी तैयारी की जा रही है।