फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yoga marathon tomorrow; training camp to be held from June 16 to 18.

Rewari News: योग मैराथन कल, 16 से 18 जून तक चलेगा प्रशिक्षण शिविर

Sat, 13 Jun 2026 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Yoga marathon tomorrow; training camp to be held from June 16 to 18.
रेवाड़ी। जिले में 15 जून को योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि योग दिवस पर समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 15 जून को सुबह 6:30 बजने से योग मैराथन शुरू होगा। यह मैराथन राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर पं. नेकी राम चौक होते हुए वापस राव तुलाराम स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योग मैराथन में स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, आमजन, योग संस्थान, पुलिसकर्मी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स एवं गाइड्स भाग लेंगे। 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर 17 जून को प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केंद्र स्टाफ और आमजन भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिला में 20 जून को मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed