फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yoga is not merely exercise, but the key to a better lifestyle: DC

योग महज व्यायाम नहीं, बेहतर जीवनशैली की कुंजी : डीसी

Sun, 21 Jun 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga is not merely exercise, but the key to a better lifestyle: DC
राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके चलते डीसी अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग महज व्यायाम नहीं बल्कि बेहतर जीवनशैली की कुंजी है।
विज्ञापन

डीसी कहा कि प्रतिदिन योग करने से मानसिक व शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है और जीवन को गुणवान बनाया जा सकता है। आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि बेहतर जीवनशैली की कुंजी है। नियमित योग करने से जीवन में शांति आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न रोगों के लिए अलग-अलग प्रकार के योग और प्राणायाम निर्धारित हैं, जिनका नियमित अभ्यास स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है। मन और शरीर स्वस्थ होने पर व्यक्ति बेहतर कार्य करता है। इसलिए हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत सोनी ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

--
भाजपा से सिर्फ वंदना पोपली नजर आईं
योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में भाजपा से जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ही नजर आईं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के नहीं पहुंचने के कारण पार्टी के अन्य बड़े नेता भी नहीं पहुंचे। सुबह से मौसम सुहावना बना रहा। कार्यक्रम के दौरान बादल छाए रहे। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली लेकिन बारिश नहीं हुई। मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन खत्म होने के बाद साधक बीच में ही कार्यक्रम को निकलने लगे।

राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद

राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद

राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद

राव तुलाराम स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करते डीसी अभिषेक मीणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed