फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yoga increases immunity: Om Prakash

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है योग : ओम प्रकाश

Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Yoga increases immunity: Om Prakash
अहीर कालेज में योग करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकास यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि प्राचीन समय में योग विद्या का प्रयोग केवल ऋषि-मुनियों तक ही सीमित था। लेकिन अब योग सबके लिए सुलभ है और कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग बहुत कारगर सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि ओमप्रकाश यादव सोमवार को अहीर कालेज में 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने योगाभ्यास भी किया। इस दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति 80 से 85 वर्ष की आयु में भी लचीले शरीर वाले और स्वस्थ रहते हैं। जबकि कुछ युवा 20 से 25 वर्ष की आयु में ही विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार प्रतिदिन योगासन व प्राणायाम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने शरीर का निरोग बनाने व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

योग शरीर के सभी आंतरिक अंगों को सक्रिय कर शरीर के अंदर ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए योग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए। जिससे आत्मिक, शारीरिक ही विकास नहीं सर्वांगीण विकास होता है। आज की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य इतना व्यस्त हो गया है कि वे अपने शरीर की ओर ध्यान नहीं देता। शरीर को निरोग रखने के लिए आधुनिक युग में योग की अति आवश्यकता है। इसलिए सभी योग को अपने जीवन में अवश्य अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहीर कॉलेज के प्राचार्य हंसराज यादव ने मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि अहीर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पुराना संस्थान है। इसका समय-समय पर संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। इस अवसर पर सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, अर्जुन अवॉर्डी एसपी अनूप दहिया, डीएसपी मोहम्मद जमाल, आयुष चिकित्सक डॉ. मनोज यादव, कर्नल सुरेंद्र सिंह, योगाचार्य सज्जन सिंह व उनकी टीम सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed