फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yoga heritage of entire humanity: Umashankar

योग संपूर्ण मानवता की धरोहर : उमाशंकर

Mon, 19 Jun 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yoga heritage of entire humanity: Umashankar
अतिथियों को सम्मानित करते हमारा परिवार संस्था के लोग। विज्ञप्ति
रेवाड़ी। शहर की पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में 21 जून को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम करें योग रहें निरोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंघानिया विश्वविद्यालय के उप-कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव, प्रमुख शिक्षाविद् प्रो. सीएल सोनी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर बतौर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान उप-कुलपति डॉ. उमाशंकर यादव ने कहा कि भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि संपूर्ण मानवता की धरोहर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मों में कुशलता का नाम योग है। मनुष्य के कष्टों का निवारण एवं कल्याण योग द्वारा ही संभव है। प्रधान अरुण गुप्ता, समाजसेवी नरेंद्र जोशी, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल व प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, जोड़ों का दर्द, पाचन तंत्र की गड़बड़ी आदि रोगों की चिकित्सा में योग रामबाण का काम करता है। महिला संयोजक शशि जुनेजा, उप प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, शिक्षाविद सुनीता शास्त्री ने कहा कि योगासन के साथ प्राणायाम का अभ्यास अत्यंत लाभकारी है। कार्यक्रम में कुमारी श्रुति आर्य ने सभी को अपनी मधुर आवाज में जर्रे जर्रे में है झांकी भगवान की भजन का आनंद दिलाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षाविद् सुनीता शास्त्री, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, पतंजलि के प्रेस सचिव मुकेश कुमार, समाजसेवी ओमप्रकाश चुघ, गोल्ड मेडलिस्ट शगुन मखीजा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र गेरा, शिक्षाविद् देवेंद्र कुमार, प्रमोद सैनी, कपिल कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, जूही पिपलानी, संस्कृति, महावीर सिंह, विनोद गोयल, जगन मखीजा, सुदर्शन मेंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed