{"_id":"6a2d91413671b9791505436b","slug":"yoga-camp-concluded-with-a-havan-rewari-news-c-198-1-rew1001-240142-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हवन के साथ योग शिविर का किया गया समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हवन के साथ योग शिविर का किया गया समापन
Sat, 13 Jun 2026 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
निमोठ में हवन यज्ञ करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार की ओर से गांव निमोठ स्थित बाबा बिशन दास के धर्मस्थल पर आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हवन के साथ किया गया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेश यादव ने ग्रामीणों को योग का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। आज के समय में जंक फूड और असंतुलित खानपान के कारण लोग हार्ट अटैक, मोटापा, साइटिका, थायराइड आदि बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
नियमित योग और संतुलित आहार अपनाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जायी, कपालभाति और अन्य प्राणायामों के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव ने विश्वभर में योग का प्रचार-प्रसार कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया तथा लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।