Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were connected to their culture through a *yajna* (ritual) held at the school.

Rewari News: विद्यालय में यज्ञ कर विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ा

Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students were connected to their culture through a *yajna* (ritual) held at the school.
गोपाष्टमी पर विद्यालय में यज्ञ करते। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। गोपाष्टमी पर शहीद मातादीन राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरिनगर में वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत अध्यापिका सुनीता आर्या शास्त्री के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

यज्ञ में विद्यार्थियों और विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और पर्यावरण की शुद्धता की कामना की गई।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को यज्ञ के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय वैदिक परंपराओं, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर मुख्याध्यापक रामफल ने यज्ञ की पुरोहिता श्रुति आर्या शास्त्री को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर हरचरण, तरुणा जाटव, इंद्रजीत, रूबी, श्रुति आर्या सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed