फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Yashika stood first in painting competition

Rewari News: पेंटिंग प्रतियोगिता में यशिका रही अव्वल

Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Yashika stood first in painting competition
फोटो : 12बीकानेर में सड़क सुरक्षा पर आधारित खंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में सड़क सुरक्षा पर आधारित खंडस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने पेंटिंग के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में रेवाड़ी खंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रवक्ता कांता लहकरा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में प्रवक्ता ममता कुमारी और अध्यापक मुकेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। खंड स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर की यशिका पुत्री अशोक कुमार ने प्रथम, तन्नु पुत्री रमेश चंद्र ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर पदैयावास के नितेश कुमार पुत्र दारा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने आमजन से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एबीआरसी दिनेश कुमार, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार, कला अध्यापक नरेंद्र सिंह, प्रिया देवी सहित अनेक विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed