Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Yadav Kalyan Sabha raised demand for 27 percent reservation in jobs for backward classes.
{"_id":"6809352d657417ca560300b4","slug":"yadav-kalyan-sabha-raised-demand-for-27-percent-reservation-in-jobs-for-backward-classes-rewari-news-c-198-1-fth1001-218373-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यादव कल्याण सभा ने पिछड़े वर्ग के नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यादव कल्याण सभा ने पिछड़े वर्ग के नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण करने की उठाई मांग
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। श्रीकृष्ण भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित यादव कल्याण सभा के पदाधिकारी
Link Copied
रेवाड़ी। शहर स्थित श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा की ओर से बुधवार को प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यादव कल्याण सभा के जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर सतीश यादव ने बताया कि इस अहम बैठक में हरियाणा सरकार की तरफ से पिछड़ा वर्ग में क्रीमीलेयर की विसंगतियों को दूर करके केंद्र सरकार की तर्ज पर नई अधिसूचना जारी करने पर व पंचायती राज व स्थानीय निकायों के चुनावों में पिछड़े वर्ग ब्लाक ए व बी को क्रमशः 8 से 5 प्रतिशत आरक्षण देने पर यादव कल्याण सभा ने सर्वसम्मति से माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने आगे बताया कि मीटिंग में यादव कल्याण सभा ने दिनांक 26 जून 2024 को गुरुग्राम में आयोजित ओ बी सी मोर्चा सर्व समाज समरसता सम्मेलन में मुख्यमंत्री का उनके द्वारा ही पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु की गई कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग की प्रथम व द्वितीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में वर्तमान 15 प्रतिशत अधूरे आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत ब्लाक ए व बी को क्रमशः 16 से 11 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के चीर लंबित बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर विशेष भर्ती योजना बनाकर जल्द भरा जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा की जाने वाली भर्तियों में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण (16 प्रतिशत व 11 प्रतिशत) के हिसाब से शीघ्र अति शीघ्र दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।