{"_id":"65eb6b4efbeda09888070754","slug":"worshiped-125-lakh-panchmukhi-rudraksh-shivalinga-rewari-news-c-198-1-rew1001-201799-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग का पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग का पूजन किया
Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
कोसली। श्री शिव शक्ति सेवा समिति कोसली के तत्वावधान में कोसली अनाज मंडी में चल रही 21 कुंडीय श्रीरुद्र महायज्ञ और श्री शिव महापुराण कथा में महाशिवरात्रि के अवसर पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने परिवार सहित सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग का पूजन किया। जलाभिषेक भी किया।
कोसली की नई अनाज मंडी में दो मार्च से श्री शिव महापुराण कथा तथा सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग दर्शन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने धर्मपत्नी सविता यादव व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ सवा लाख पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग की विशेष पूजा की। विधायक ने कथावाचक पंडित रामगोपाल महाराज का तिलक लगाकर सम्मान किया।