{"_id":"693327619a29d49c5a0b3144","slug":"world-gold-medalist-sanjay-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-229933-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विश्व स्वर्ण पदक विजेता संजय सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विश्व स्वर्ण पदक विजेता संजय सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 1 : जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा संजय पहलवान को सम्मानित करते। स्त्रोत: एसोसिएशन
रेवाड़ी। जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने अपने कार्यालय में विश्व स्वर्ण पदक विजेता संजय पहलवान को अपने कार्यालय में सम्मानित करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अध्यक्ष अमित स्वामी, ग्राम जलियावास निवासी संजय पहलवान को लेकर जिला उपायुक्त से भेंट करने पहुंचे थे।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने स्वयं संजय पहलवान को पदक पहनाकर उनका सम्मान किया और उनकी संघर्ष भरी जीवन यात्रा सुनकर उनकी कर्मठता की सराहना की।
हाल ही में संजय पहलवान ने थाईलैंड के बैंकॉक शहर में यूनाइटेड वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड प्रो पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। मास्टर्स कैटेगरी 40 प्लस और 100 किलोग्राम वजन वर्ग में उन्होंने 285.5 किलोग्राम वजन उठाकर नया रिकॉर्ड कायम किया।
न केवल अपने वजन वर्ग में, बल्कि ओवरऑल कैटेगरी में भी उन्होंने स्ट्राॅन्गमैन की उपाधि प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से संजय पहलवान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि भविष्य में संजय जब भी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने जाएं तो प्रशासन को सूचित करें ताकि उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संजय पहलवान आगे भी जिले और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।