{"_id":"68b74496a9002825090580fb","slug":"workshops-provide-employment-opportunities-ajay-rewari-news-c-198-1-rew1001-225059-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला से मिलते हैं रोजगार के अवसर : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला से मिलते हैं रोजगार के अवसर : अजय
Wed, 03 Sep 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में एकत्रित हुई छात्राएं। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में आजीविका पर्व सप्ताह के तहत मंगलवार को कटिंग एंड स्टिचिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि छोटे छोटे कौशल भी बड़े अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इस प्रकार की वर्कशॉप से छात्राओं को न केवल नई तकनीक सीखने का अवसर मिलता है बल्कि आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
वर्कशॉप का उद्देश्य छात्राओं में कटिंग व सिलाई की नवीनतम तकनीकी का ज्ञान कराना था, ताकि वे इन कौशलों से स्वयं का विकास कर सकें और स्व-रोजगार के अवसर तलाश सकें।
विज्ञापन
कार्यशाला में यह भी बताया गया कि छात्राएं इस हुनर का प्रयोग करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकती हैं।