फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workshop on farm mechanization held in Bawal; information on modern technology provided.

Rewari News: बावल में कृषि यंत्रीकरण पर कार्यशाला, आधुनिक तकनीक की जानकारी दी

Wed, 22 Jul 2026 06:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Workshop on farm mechanization held in Bawal; information on modern technology provided.
क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल के परिसर में एकजुट किसान व कृषि अधिकारी। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। अरावली किसान क्लब ने 21 जुलाई को क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल में बैठक की। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में कृषि यंत्रीकरण पर कार्यशाला हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों, किसानों और इंटर्नशिप विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के निदेशक धर्मवीर यादव थे। अरावली किसान क्लब के उपप्रधान महेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। बावल ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल सिंह रायपुर कार्यक्रम के संयोजक रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव ने बायोफर्टिलाइजर और बायोटिका के उपयोग पर बताया। प्रमोद यादव ने मृदा स्वास्थ्य और मृदा विज्ञान की जानकारी दी।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने कीट प्रबंधन तथा अमरजीत सिंह ने फसल प्रबंधन तकनीकें समझाईं। असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश ने मौसम के कृषि पर प्रभाव पर किसानों का मार्गदर्शन किया। आलू अनुसंधान केंद्र के कादयान और दीपिका ने आलू की उन्नत किस्में बताईं। जिला बागवानी अधिकारी मनदीप यादव ने आधुनिक बागवानी तकनीकों पर संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर यादव ने कृषि यंत्रीकरण को लाभकारी कृषि के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में किसानों और विशेषज्ञों के बीच खुला संवाद भी हुआ। क्लब का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक सोच और टिकाऊ कृषि से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed