फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers will go from village to village and connect people to strengthen the party: Prakash Bharti

पार्टी की मजबूती के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ेंगे कार्यकर्ता : प्रकाश भारती

Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Workers will go from village to village and connect people to strengthen the party: Prakash Bharti
रेवाड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नए लोगोें को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे और इनकी यह जिम्मेदारी होगी कि वे आम लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याएं हल कराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे और पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, चाहे वह विरोध प्रदर्शन हो या अन्य, सब में पूरी भागीदारी निभाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल, एससी सैल के प्रदेश प्रधान महासचिव संपतराम डहनवाल, महिला प्रधान कमला शर्मा, एससी सेल जिला संयोजक जगदीश प्रसाद डहीनवाल, नीरज ढहनवाल, हलका प्रधान विनय जैलदार, नरेश यादव उत्तम नगर, एडवोकेट सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed