फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work started without planning, nobody paid attention to the problem

बिना योजना शुरू हुआ काम, समस्या पर नहीं किसी का ध्यान

Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Work started without planning, nobody paid attention to the problem
रेवाड़ी। शहर के महाराणा प्रताप चौक से नई अनाज मंडी भाड़ावास रोड को जोड़ने वाली 750 मीटर लंबी सड़क, जो करीब एक पखवाड़ा पूर्व खोदी गई थी, वह अब लोगों को दर्द दे रही है। इसकी अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से यहां रोजाना पैदल यात्री, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। उधर, ठेकेदार के मौन रहने पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि यह कार्य बिना योजना के शुरू किया गया और इसका परिणाम यह है कि एक पखवाड़े से यह खोदकर डाल दी गई है और उसके बाद आगे काम ठप पड़ा है। शहर के सेक्टर एक के अधिकतर लोगों को इसी मार्ग से अपने घर आना पड़ता है। इसके अलावा लघु सचिवालय रोजाना आने और जाने वाले लोग भी इस सड़क की वजह से दुखी हैं। चूंकि इसके पास नेहरू पार्क भी स्थित है और लगभग लोग यहां सुबह-शाम को टहलने आते थे, मगर अब इनकी संख्या बहुत कम हो गई है। वजह बुजुर्ग और बच्चों को खोदी गई सड़क से गुजरकर पार्क में पहुंचना पड़ता है। पार्क का एक मुख्य गेट इस खोदी हुई सड़क की वजह से लगभग बंद हो गया है।
विज्ञापन

शहरवासी बिजय, बलबीर, रविंद्र, विनोद, शेर सिंह आदि का कहना है कि खोदी हुई इस सड़क में अब बारिश का पानी भरने लगा है, जिसकी वजह से मानसून की तेज बारिश होने के बाद इसे बनाने का काम पूरी तरह ठप हो जाएगा। शहर में नगर परिषद के माध्यम से कराए जा रहे अन्य काम चल रहे हैं मगर यह काम लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद में अधिकारियों की कमी की वजह से यह काम जानबूझकर रोका गया है और इसे जल्द बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
लोग बोले-
यह मुख्य सड़क है, इससे दिनभर में लोग आवागमन करते हैं। एक पखवाड़ा पूर्व सड़क की खोदाई हुई है, जल्द बनाई जानी चाहिए। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। - रविंद्र युवा
--------------------
- सेक्टर एक में आने जाने के लिए यहां से गुजरना पड़ता है। खोदने के बाद लोगों को घूमकर अपने घर जाना पड़ता है। लोगों को परेशानी तो है। - बलबीर सिंह, कारोबारी।
---------------------
- यह शहर की मुख्य सड़कों में शामिल है। पहले एक तरफ की बना दी गई, अब दूसरी खोदकर डाल दी गई, यह व्यवस्था पर सवाल उठाता है। -लोकेश दुकानदार।
-------------------------
- शहर में सड़कों के सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इसीलिए यह सड़क खोदी गई थी। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। ठेकेदार को जल्द काम पूर्ण कराना चाहिए। - भूपेंद्र गुप्ता पार्षद।

--------------------
कोट
- यह सड़क काफी दिनों से जर्जर थी, जिसे दोबारा बनाने का टेंडर छोड़ने के बाद ठेकेदार ने खोदाई कराई। पता करेंगे बनाने में अब देरी क्यों हो रही है। जनहित में जल्द बनाया जाएगा। - पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed