{"_id":"68bf21794857717a7f0e5b0b","slug":"work-of-installing-street-lights-in-colonies-and-markets-has-come-to-a-standstill-people-are-upset-rewari-news-c-198-1-rew1001-225382-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाजार समेत कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाजार समेत कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम ठप, लोग परेशान
Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 11खंभे के पास पड़ी तारें। संवाद
कोसली। भाकली बी पंचायत के अंतर्गत आने वाले कोसली बाजार और आसपास की काॅलोनियों में स्ट्रीट लगाने का काम ठप पड़ गया है। रात में सड़कों पर अंधेरा होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने केबल को जमीन पर बिछाकर छोड़ दिया है। रास्ते से वाहनों के गुजरने से केबल खराब होने की आशंका है। स्ट्रीट लाइट लगाने का काम ठप होने से लोगों को रात के अंधेरे में अवागमन में परेशानी हो रही है।
समाजसेवी राजविजय तंवर ने उपमंडल प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि हर माह पंचायत बिजली उपभोक्ताओं से टैक्स वसूलती है लेकिन सुविधाएं नहीं देती है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विनोद और मुकेश ने बताया कि आठ साल पहले शहर और आसपास की काॅलोनियों में सौर ऊर्जा चालित स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। कुछ ही महीनों में एक-एक कर सभी लाइट खराब होकर बंद हो गई। उस समय लोगों ने जांच की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में सरपंच ने कहा कि अभी केवल एक लाइट मिली है, जो जल्द ही लगवा दी जाएगी। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम ब्लॉक समिति या जिला परिषद का है। जमीन पर बिछाई गई केबल अगर खराब हो रही है तो उसकी जिम्मेदारी ठेकेदार या बीडीपीओ की है।
वर्जन
जिला परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइट लगनी है। इसके लिए टेंडर हो चुका है। मामले की जानकारी ली जाएगी। जो भी गड़बड़ी सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-अनिल यादव, बीडीपीओ।