फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Work is going on with 132 buses for a population of 11 lakhs, the system is failing

Rewari News: 11 लाख की आबादी पर 132 बसों से चल रहा काम, व्यवस्था नाकाम

Sat, 23 Sep 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Work is going on with 132 buses for a population of 11 lakhs, the system is failing
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। वर्तमान में रेवाड़ी बस डिपो में बसों की भारी कमी है। जिले की करीब 11 लाख की आबादी पर मात्र 132 बसों से काम चलाया जा रहा है। हालात यह है कि अगले दो माह में 132 में भी 14 बसें कंडम हो जाएंगी। इससे लोकल रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा डिपो में 28 चालक और 61 परिचालकों की कमी है। फिलहाल डिपो में 137 चालक व 164 परिचालक ड्यूटी पर तैनात हैं।
विज्ञापन

बसों की संख्या कम होने के साथ-साथ पिछले तीन माह पूर्व परिवहन निदेशालय ने चालक-परिचालकों का तबादला कर दिया था। इससे ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों को खामियाजा उठाना पड़ा। जिला में अब कई रूट तो ऐसे रह गए हैं, जहां पर रोडवेज बसों की संख्या एक-दो बची है, जबकि उन पर अब पूरी तरह से सोसाइटी की बसों का कब्जा कर लिया है। इसके अलावा रोडवेज की बसों के मिस होने वाले टाइम की भी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी ने बताया कि डिपो से अक्तूबर व नवंबर माह के दौरान लोकल रूटों पर चलने वाली 14 बसों को कंडम घोषित कर दिया जाएगा। जिससे पटौदी, महेंद्रगढ़, नारनौल, कोसली, झज्जर, कन्हौरी, भटसाना, लिसान, मंदौला व अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इन रूटों पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। लगातार संख्या कम होने से कुछ रूटों पर बसों के फेरे भी घट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 बसों से सफर करते हैं प्रतिदिन 30 हजार यात्री

डिपो की कुल 132 बसों में प्रतिदिन करीब 30 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों से डिपो को प्रतिदिन 11-12 लाख रुपये के करीब राजस्व प्राप्त हो रहा है, लेकिन डिपो में बसों की संख्या कम होती जा रही है। इस समय डिपो के पास रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की बसों सहित कुल 132 बसें हैं। डिपो को यात्रियों की संख्या को देखते हुए 177 बसों की जरूरत है। डिपो में करीब 50 बसों की और जरूरत है।
प्राइवेट वाहन चालक पर मनमानी का आरोप
सवारियों की अधिक संख्या और रोडवेज बसों के अभाव में निजी वाहन संचालक जमकर मनमानी करते हैं। समय पर रोडवेज बस ना मिलने के कारण मजबूरी में यात्री निजी वाहनों का रुख कर लेते हैं। यह निजी वाहन चालक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हैं और नियमों को ताक पर रखकर ज्यादा सवारियों को वाहनों में बैठाकर हादसों को न्यौता देते हैं।

यह भी जानिए

रेवाड़ी डिपो में कुल बस-132

किलोमीटर स्कीम की बस-35

मिनी बसें-19
------------

चालक- 137

परिचालक- 164
---------------------------
वर्जन:
डिपो में आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या कम है। कई नई बसें जल्द ही डिपो में आने वाली हैं। इससे परिवहन सेवा में सुधार होगा। वहीं चालक-परिचालकों को लेकर सरकार जल्द ही कोई कदम उठाएगी।
- कृष्ण कुमार, डीआई, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed