{"_id":"692de91c834057110905ee7e","slug":"won-the-title-of-overall-champion-rewari-news-c-198-1-rew1001-229758-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब
Tue, 02 Dec 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिलने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। लीगल लिटरेसी क्लब की तरफ से आयोजित खंडस्तरीय प्रतियोगिता में इस वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कव्वाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता जाटूसाना ब्लॉक के अंतर्गत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोतला कला में आयोजित की गई।
इसमें 18 विषयों पर 10 अलग-अलग विधाओं के माध्यम से प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कव्वाली स्कूल की टीमों ने लगभग हर विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्पीच प्रतियोगिता में नाजुक, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में किंजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में मनप्रीत और मुस्कान की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में प्रतिभा, पेंटिंग में दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मिथिलेश कुमारी, विजय सिंह, राम सिंह, भगवान, सुनीता देवी, समर सिंह, अनिल कुमार, पिंकी, पूजा, अदिति ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।