फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women power is moving forward by breaking myths: Kavita

महिला शक्ति मिथकों को तोड़कर आगे बढ़ रही : कविता

Sat, 09 Mar 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 09 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women power is moving forward by breaking myths: Kavita
धारूहेड़ा। खंड के गांव डूंगरवास श्री बाबा रूपा दास मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि का पर्व नारी शक्ति को वंदन कर मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मुंडावर के पूर्व विधायक स्वर्गीय मेजर ओपी यादव की धर्मपत्नी कविता यादव ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि गांव डूंगरवास में शिवरात्रि का पर्व नारी शक्ति वंदन के रूप में मनाया जा रहा है। नारी शक्ति के लिए इससे बड़े गर्व की बात कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक बिजनेस वुमेन हैु। आज महिला शक्ति कई मिथकों को तोड़कर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित करते हुए कहा कि निश्चित ही बेटियां दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। मंच संचालन करते हुए श्री बाबा रूपा दास मंदिर कमेटी के सचिन मास्टर सुरेंद्र सिंह ने मंदिर का साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान आसपास के पांच गांव के सबसे बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। आसपास के गांव के सरपंचों को पगड़ी बांधकर उनका भी सम्मान किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर वीरेंद्र भाटोटिया ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
कारसेवकों को भी किया सम्मानित

मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में नियमित सेवा करने वाले कारसेवकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि कविता के साथ मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर वीरेंद्र भाटोटिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के साथ उनको तैयार करने वाली कविता और अनीता को भी सम्मानित किया। इस दौरान सरपंच विपिन कुमार, कोषाध्यक्ष साजन फौजी, थानेदार वीरेंद्र सिंह, बिजेंदर उर्फ बिट्टू, मास्टर कुलदीप, डूंगरवास के पूर्व सरपंच नवल सिंह फौजी, थानेदार पृथ्वी सिंह, मुकेश कुमार, भूदेव यादव, मंगतू राम, मास्टर रोहतास, महावीर सिंह, बनवारी लाल मसानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed