Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women observed a fast on Ahoi Ashtami.

Rewari News: अहोई अष्टमी पर महिलाओं ने रखा व्रत

Sun, 01 Nov 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women observed a fast on Ahoi Ashtami.
गांव पीथड़ावास में व्रत के दौरान पूजन करती महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। अहोई अष्टमी का पर्व शहर से लेकर गांवों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत रखकर विधि-विधान से अहोई माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने बच्चों की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

गांव पीथड़ावास में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुईं और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की तथा एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गांव की सरपंच अनीता शर्मा ने क्षेत्रवासियों को अहोई अष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व का विशेष महत्व है। ऐसे त्योहार हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed