फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women employees accused company manager of sexual harassment

Rewari News: महिला कर्मचारियों ने लगाया कंपनी प्रबंधक पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Wed, 21 Dec 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women employees accused company manager of sexual harassment
रेवाड़ी। गांव खलियावास की कुछ महिलाओं ने बुधवार को एक कंपनी के प्रबंधक पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया है। कंपनी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला कर्मचारियों ने एसपी राजेश कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कंपनी की महिला कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी का एक प्रबंधक उन्हें काफी परेशान कर रहा है। महिलाओं और लड़कियों को अपने फोन नंबर देकर बात करने के लिए मजबूर करता है। फोन करने पर अपने कमरे पर आने का दबाव बनाता है। जब कोई महिला कर्मचारी उसकी बात मानने से इंकार करती है, तो उसे कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी जाती है। इन महिलाओं का कहना है कि इसी साल में लगभग 30 महिलाएं या तो परेशान होकर खुद कंपनी छोड़ चुकी हैं या फिर बात नहीं मानने पर मैनेजर ने उन्हें निकाल दिया है। इन महिलाओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कंपनी की एक महिला अधिकारी भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

एसपी को ज्ञापन देने के लिए आई महिलाओं में से एक ने आरोप लगाया कि मैनेजर एक दिन अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे अपने कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नौकरी से निकाले जाने के डर से वह पहली बार उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद उसे दूसरी बार कमरे पर आने के लिए मजबूर किया जाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed